आज का राशिफल: तुला राशि वाले थकान का अनुभव करेंगे, वृश्चिक, धनु राशि वालों पर काम का भार बढ़ेगा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 11 May 2023)

आज के दिन आप मानसिक रूप से थकान का अनुभव करेंगे. आज आप कुछ अधिक ही भावुक रहेंगे. मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं. माता तथा स्त्री के विषय में चिंता सताएगी. प्रवास के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है. नींद पूरी नहीं होने से आपको चिंता रहेगी. पारिवारिक एवं जमीन-जायदाद के मामलों में सावधानी बरतें.

वृश्चिक राशिफल (vrishchika Rashifal, 11 May 2023)

आज पूरे दिन आप प्रसन्न रहेंगे. किसी नए काम की शुरुआत कर पाएंगे. साथियों से सुख एवं आनंद की प्राप्ति होगी. मित्रों औक स्वजनों से भेंट हो सकती है. किसी भी काम में आज आपको सफलता मिलेगी. आर्थिक लाभ एवं भाग्यवृद्धि के योग हैं. भाई-बहनों से लाभ होगा. विरोधियों के समक्ष विजय मिलेगी. स्नेही संबंध बनेंगे. छोटी यात्रा की संभावनाएं हैं.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 11 May 2023)

आप का दिन मिश्रित फलदायी है. असमंजस के कारण निर्णय लेना कठिन होगा. मन में चिंता रहेगी. परिजनों के साथ मनमुटाव न हो, इसका ध्यान रखें. काम में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने से निराशा होगी. काम का भार भी बढ़ सकता है. अनावश्यक धन खर्च होगा.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें