हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को बदलने की अटकलें, मंत्री विक्रमादित्य सिंह बोले-पदों के पीछे भागना हमारे खून और फ़ितरत में नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिमला. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार को सत्ता संभाले हुए 5 महीने का वक्त हो गया है. पूर्व दिवंगत सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी और सांसद प्रतिभा सिंह (Pratibha Singh)  के नेतृत्व में बीता विधानसभा चुनाव 2022 लड़ा गया. कांग्रेस ने 40 सीटें जीतीं. इस दौरान सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) कांग्रेस कैंपेन कमेटी प्रेसिडेंट थे. बाद में उन्हें सूबे की कमान मिली और वह सीएम भी बने. लेकिन इससे पहले, सीएम की कुर्सी को लेकर प्रतिभा सिंह गुट और सुक्खू गुट में काफी खींचतान देखने को मिली. सुक्खू सीएम तो बन गए लेकिन अब भी सरकार और सगंठन में गुटबाजी और खींचतान चल रही है.

इसी बीच अब प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष बदलने की अटकलें चलने लग गई. चर्चाएं हैं कि प्रतिभा सिंह को हटाया जाएगा. मंगलवार रात को दिल्ली में सीएम सुक्खू, हाईकमान और प्रतिभा सिंह के बीच मीटिंग भी हुई है. मीटिंग में प्रदेशाध्यक्ष बदलने, शिमला नगर निगम चुनाव में मेयर-डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर मंथन हुआ है. हालांकि, कांग्रेस की तरफ से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. अब बुधवार सुबह सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला से मिलने भी पहुंचे हैं.

उधर प्रतिभा सिंह के बेटे और सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट के कई मायने निकल कर आ रहे हैं. विक्रमादित्य सिंह की पोस्ट पर चर्चाओं का बाजार गर्म है. उधर, चर्चा यह भी है कि शायद प्रतिभा सिंह मंडी लोकसभा चुनाव 2024 ना लड़ें. क्योंकि वह नहीं चाहती हैं कि उन्हें प्रदेशाध्यक्ष के पद से हाथ धोना पड़े’.

आपके शहर से (शिमला)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

मेयर-डिप्टी मेयर को लेकर खींचतान
प्रतिभा सिंह और सीएम सुक्खू में मेयर-डिप्टी मेयर के पद को लेकर खींचतान चल रही है. प्रतिभा सिंह चाहती हैं कि डिप्टी मेयर पर उनकी पसंद की महिला को चुना जाए, जबकि सीएम सुक्खू चाहते हैं कि उन्हीं के गुट से मेयर और डिप्टी मेयर बने. मेयर पोस्ट के लिए सीएम सुक्खू के दोस्त सुरेंद्र चाहौन रेस में सबसे आगे हैं और माना जा रहा है कि वह मेयर बनेंगे. लेकिन प्रतिभा सिहं डिप्टी मेयर के लिए महिला की पैरवी कर रही हैं. इसी कड़ी में वह दिल्ली भी गई हैं. सीएम सुक्खू भी कर्नाटक चुनाव के बाद दिल्ली लौटे हैं. फिलहाल, बोर्ड और निगमों में भी तैनातियां होनी हैं और इसे लेकर भी दोनों गुट चाहते हैं कि उनकी पसंद के लोगों को तैनातियां मिले.

क्यों हो रही है बदलने की चर्चाएं
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस के जयपुर सम्मेलन में यह तय हुआ था कि एक व्यक्ति को एक ही पद मिलेगा. ऐसे में प्रतिभा सिंह सांसद के साथ साथ प्रदेशाध्यक्ष भी हैं. इसलिए यह चर्चा है कि उन्हें हटाया जा सकता है. लेकिन उन्हें हटाना आसान भी नहीं हैं. क्योंकि बीते तीन चुनाव में कांग्रेस को हिमाचल में जीत मिली है. मंडी लोकसभा उपचुनाव, विधानसभा चुनाव और शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली है. ऐसे में प्रतिभा सिंह को हटाने का कोई कारण भी हाईकमान के पास नहीं है.

दिल्ली में बुधवार को हिमाचल की मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला की मुलाकात होने के बाद सीएम सुक्खू ने कहा कि कैबिनेट विस्तार को लेकर भी बातचीत करेंगे. कर्नाटक में जीत को लेकर भी हम कॉन्फिडेंट हैं. बताया कि हिमाचल के संदर्भ में बातचीत हुई है और लोकसभा चुनाव के लिए यही टीम रहने वाली है. चुनाव से पहले बदलाव देखने को मिलेगा, इस सवाल पर सीएम ने कहा कि टीम यही रहने वाली है. कोई बदलाव नहीं होगा.

विक्रमादित्य सिंह ने क्या लिखा
कैबिनेट मंत्री और प्रतिभा सिहं के बेटे विक्रमादित्य सिंह की फेसबुक पोस्ट भी हलचल मची है. उन्होंने लिखा कि पदों के पीछे भागना हमारे खून और फ़ितरत में नहीं है. कैबिनेट रैंक हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता है. लोगों के दिलों में नंबर वन रैंक हमारे लिए सबसे बड़ी पूंजी हैं. सर्वत्र हिमाचल का सर्वत्र विकास. जय श्री राम.

पिता से चली आ रही खींचतान
बता दें कि सुक्खू और वीरभद्र सिंह में 36 का आंकड़ा था. 2012 में वीरभद्र सिंह के सीएम बनने के बाद सुक्खू प्रदेशाध्यक्ष थे. अगले पांच साल तक सरकार और सगंठन में कभी भी नहीं बनी. यहां तक कि सावर्जनिक मंचों पर भी सुक्खू और वीरभद्र सिंह में कई बार तनातनी देखने को मिली. फिर 2022 के विधानसभा चुनाव में सीएम पद को लेकर प्रतिभा सिंह और सुक्खू के नाम पर खींचतान हुई. बीच में विक्रमादित्य सिंह को डिप्टी सीएम बनाने की खबरें सामने आई. बाद में जब सीएम, डिप्टी सीएम पोस्ट हाथ से फिसल गई तो विक्रमादित्य सिंह को सबसे पावरफुल विभाग का मंत्री बनाया गया. तब से यह खींचतान चली आ रही है जो आगे भी चलती रहेगी.

Tags: Himachal Congress, Himachal Pradesh Elections, Sukhvinder Singh Sukhu, Vikramaditya Singhe Congress Candidate From Shimla Rural

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें