मुगल अत्याचारों की कहानी समेटे हुए है श्रीनाथजी का मंदिर, आज पीएम मोदी आएंगे यहां, पढ़ें पूरा इतिहास

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

पीएम मोदी आज करेंगे श्रीनाथजी के दर्शन
श्रीनाथजी की यह मूर्ति कृष्ण के बालरूप में है
श्रीनाथजी की इस मूर्ति से जुड़ा है बड़ा अहम इतिहास

जयपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) आज राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित श्रीनाथजी (Shrinathji) की जिस मूर्ति के दर्शन करेंगे वो हिंदूओं का और भारत का गौरव है. यह मंदिर मुगल अत्याचारों की कहानी समेटे हुए है. यहां श्रीनाथजी की मूर्ति कृष्ण के बालरूप में 7 वर्ष की अवस्था में है. इस मंदिर में स्थापित श्रीनाथजी की मूर्ति मुगलकाल में औरंगजेब के हिंदू मंदिरों और मूर्तियां को तोड़ने के अभियान की याद दिलाती है. मुगल शासक औरंगजेब मूर्ति पूजा का विरोधी था. इसलिए उसने अपने शासनकाल में मंदिरों को तोड़ने के आदेश दिए थे.

औरंगजेब के आदेश पर अनेक मंदिरों में तोड़फोड़ की गई थी. उस दौरान उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में स्थित श्रीनाथजी के मंदिर को तोड़ने का काम भी शुरू हो गया था. इससे पहले कि श्रीनाथजी की मूर्ति को कोई क्षति पहुंचे मंदिर के पुजारी दामोदरदास बैरागी मूर्ति को मंदिर से बाहर निकाल लाए. दामोदरदास वल्लभ संप्रदाय के थे और वल्लभाचार्य के वंशज थे.

औरंगजेब के डर से किसी राजा ने पुजारी के प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया
उन्होंने श्रीनाथजी की मूर्ति को बैलगाड़ी में रखा और उसके बाद कई राजाओं से आग्रह किया कि श्रीनाथजी का मंदिर बनाकर उसमें इसे स्थापित करवा देंवे. लेकिन औरंगजेब के डर से किसी ने उनका प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया. अंत में दामोदरदास बैरागी ने मेवाड़ के राजा राणा राजसिंह के पास संदेश भिजवाया. क्योंकि राणा राजसिंह पहले भी औरंगजेब को चुनौती दे चुके थे.

आपके शहर से (उदयपुर)

PM Modi Visit Rajasthan: 8 माह में पांचवा दौरा, देंगे ये बड़ा संदेश, BJP के गढ़ को करेंगे और मजबूत

मेवाड़ के राणा राज सिंह ने दी थी औरंगजेब को ये चुनौती
पुजारी दामोदरदास बैरागी मूर्ति को बैलगाड़ी में रखकर वृंदावन से जयपुर होते हुए उदयपुर के नाथद्वारा लाए. कहा जाता है कि राणा राज सिंह ने औरंगजेब को चुनौती दी थी कि इस मूर्ति को हाथ लगाया तो उसे एक लाख राजपूतों के ऊपर से गुजरना पड़ेगा. इस तरह मुगलों के कहर से बचाकर श्रीनाथजी को यहां लाया गया था. इसी वजह से हिंदुस्तान में इस मंदिर को लेकर विशेष आस्था है.

जन-जन की आस्था का केन्द्र है यह मंदिर
इस मंदिर में धोक लगाने के लिए देशभर से श्रद्धालु आते हैं. यह मंदिर जन-जन की आस्था का केन्द्र है. समय के साथ अब नाथद्वारा देशभर में एक बड़े धार्मिक स्थल के रूप में पहचान बना चुका है. नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार यहां दर्शन करने के लिए आ रहे हैं. पीएम मोदी श्रीनाथजी के दर्शन के बाद नाथद्वारा में विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. उसके बाद प्रधानमंत्री आबूरोड में जनसभा को संबोधित करने जाएंगे.

(इनपुट- कपिल श्रीमाली)

Tags: PM Modi, Pm narendra modi, Rajasthan news, Udaipur news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें