हरियाणा का रहने वाला, मगर अभी है UK में… कौन है सलमान खान को धमकी देने वाला? सामने आई पूरी कुंडली

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को कथित रूप से धमकी भरा ईमेल भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने ब्रिटेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे एक भारतीय छात्र के खिलाफ ‘लुकआउट सर्कुलर’ (एलओसी) जारी किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ईमेल भेजने वाले आरोपी छात्र को भारत वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. उन्होंने बताया, ‘जांच में पता चला है कि छात्र हरियाणा का रहने वाला है. वह मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है और तीसरे वर्ष का छात्र है.’

अधिकारी ने कहा कि छात्र के इस साल के अंत तक भारत लौटने की संभावना है क्योंकि उस वक्त तक ब्रिटेन में उसका शैक्षणिक सत्र समाप्त हो जाएगा. पुलिस को संदेह है कि मार्च से जेल में बंद गैंगस्टर गोल्डी बरार के नाम से छात्र ने सलमान खान को कथित तौर पर धमकी भरे संदेश भेजे थे.

कुछ दिनों पहले, सलमान खान को उनकी एक आधिकारिक आईडी पर एक ई-मेल मिला, जिसमें कहा गया था कि उन्हें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के सहयोगी गोल्डी बराड़ से मिलना चाहिए और हमेशा के लिए अपने मतभेदों को सुलझा लेना चाहिए, या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए.

मुंबई पुलिस ने हाल ही में एक नाबालिग लड़के को कंट्रोल रूम में फोन करने और कथित तौर पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने के बाद गिरफ्तार किया था.

(इनपुट एजेंसी से भी)

Tags: Britain, Mumbai police, Salman khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें