G20 Summit: लखनऊ में जी-20 के लिए लगाई गईं एलईडी लाइट चोरी, FIR दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. जी-20 समिट पर गुरुग्राम में शहर को सजाने के लिए रखे गए गमले चोरी होने के बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक ऐसा ही मामला सामने आया है. शहर की वृंदावन योजना आवास विकास के आसपास लगाई गई एलईडी लाइट चोरी हो गई है. यहां से करीब 1800 एलईडी लाइट चोरी कर ली गई हैं. इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम की ओर से पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है.

नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि इसी साल फरवरी माह में विश्वस्तरीय जी-20 और ग्लोबलइन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) में वृंदावन योजना के सेक्टर-7 से सेक्टर-20 के क्षेत्रों में कुल एलईडी 1800 लगाई गई थीं, जिनमें से 145 चोरी हो गई हैं. उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई एलईडी लाइट गायब हैं. प्रकरण की जानकारी होने पर मार्ग प्रकाश विभाग टीम की ओर से समस्त बिन्दुओं की स्थलीय जांच और सर्वे कराया गया, जिसमें पाया गया कि सेक्टर-16 नहर के दोनों ओर, डिवाइडर पर, सेक्टर-11 में टेंट सिटी मार्ग पर, सेक्टर-12 मुख्य मार्ग, सेक्टर-20 सीएनजी पम्प रोड, सेक्टर-17 ट्रॉमा रोड, सेक्टर-18 से कुल 145 एलईडी लाइट चोरी हो चुकी हैं. यह एलईडी लाइट रास्तों पर प्रकाश के लिए लगाई गई थीं.

एफआईआर दर्ज कराई गई

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य अभियंता मार्ग प्रकाश ने थाना एसजीपीजीआई में तहरीर दी है. इसके अतिरिक्त कार्यदायी संस्था के माध्यम से कार्यरत क्षेत्रीय अवर अभियंता मार्ग प्रकाश कृष्ण कुमार को अनुरक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से सेवा से मुक्त कर दिया गया है.

मुख्यमंत्री मार्ग से चोरी हुए थे गमले

लखनऊ में इस तरह की चोरी का यह पहला मामला नहीं है, आपको बता दें फरवरी माह में ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ से पहले लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास से लेकर आईजीपी तक सजाए गए फूलों के गमले चोरी हो गए थे. लगभग 100 गमलों की चोरी हुई थी. जिसमें कड़ी कार्रवाई करते हुए कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी.

Tags: Latest hindi news, Lucknow news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें