उन्नाव में झूठी शान में प्रेमी जोड़े की गई जान! बाग में लटकता मिला युवक-युवती का शव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गुप्ता, उन्नाव. उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव में अंतरजातीय प्रेमी युगल के शव घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर लटके मिलने से हड़कंप मच गया. आरोप है कि लड़की के परिजनों ने प्रेमी को सोमवार शाम गांव के बाहर वाहन से उठाकर जमकर मारपीट की जिसकी शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया.

ऐसे में मंगलवार सुबह प्रेमी युगल का गांव से करीब पांच किलोमीटर दूर एक ही दुपट्टे में शव लटकते मिलने से कई सवाल उठ रहे हैं. बताते चलें कि मृतक युवती को भगा ले जाने के आरोप में 1 मई को जमानत पर जेल से छुटकार आया था. फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने पूरे मामले की जांच की बात कही है.

जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अनुसूचित जाति का अखिलेश बीते मार्च महीने में ठाकुर परिवार की नाबालिग किशोरी को भगा ले गया था. पिता के द्वारा बेटी को भगा ले जाने का केस दर्ज कराए जाने पर पुलिस ने 16 मार्च 2023 को युवक को पकड़ कर कोर्ट आदेश पर जेल भेज दिया था. एक मई को युवक जमानत पर जेल से छूट कर घर आया था. मामले को लेकर किशोरी के पिता ने सोमवार दोबारा तहरीर दी कि दोबारा युवक बेटी को भगा ले गया है. शाम से बेटी लापता है.

हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोबारा बेटी को भगा ले जाने का युवक पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी. मगर कहीं पता नहीं चल सका. मंगलवार को युवती के जखैला गांव स्थित आम के बगीचे में आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे दोनों के शव फंदे पर लटकते मिले. मामले की जानकारी होने पर आसीवन थाना प्रभारी अखिलेश तिवारी फोर्स के मौके पर पहुंचे. प्रेमी युगल के शव मिलने पर एसपी सिद्धार्थ शंकर मीना व एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने भी गांव पहुंच कर जांच पड़ताल की है.

वहीं फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर साक्ष्य इकट्ठा किए. इस दौरान सर्विलांस टीम ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस हत्या, आत्महत्या व ऑनर किलिंग के एंगल पर जांच कर रही है.

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
वहीं मृतक युवक के भाई ने भाई का पेड़ पर लटकते मिले शव को लेकर बड़ा आरोप लगाया है. मृतक के भाई का आरोप है कि उसके पास घर से फोन आया था की कुछ लोग उसके भाई को घर से मारते हुए ले गए हैं. भाई को ले जाकर हत्या कर शव टांगने का आरोप लगाया है. भाई ने शरीर पर चोट मिलने का आरोप लगाया हैं. वहीं एडिशनल एसपी शशिशेखर सिंह ने बताया कि प्रेमी युगल का शव मिला है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Crime News, Unnao News, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें