Asia Cup की मेजबानी जाने की खिसियाहट, वर्ल्ड कप में अड़ंगा डालने में जुटा पाकिस्तान! अब आजमाया नया पैंतरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

पाकिस्तान वनडे विश्व कप में अड़ंगा डालने में जुटा है
एशिया कप पाकिस्तान के स्थान पर श्रीलंका में हो सकता है

नई दिल्ली. इस साल के एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली थी. लेकिन, अब इस टूर्नामेंट का श्रीलंका में शिफ्ट होना तय है. क्योंकि बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है. इसके बाद से ही इस बात की संभावना जताई जा रही है कि अब एशिया कप श्रीलंका में आयोजित कराया जा सकता है. वेन्यू को लेकर अंतिम फैसला एशियन क्रिकेट काउंसिल की अगले महीने होने वाली मीटिंग में लिया जा सकता है. ऐसे में पाकिस्तान के लिए ये किसी झटके से कम नहीं है. ऐसे में मेजबानी जाने की खिसियाहट में पाकिस्तान अब भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में अड़ंगा टालने में जुटा हुआ है.

पाकिस्तान अगर इस साल भारत में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में हिस्सा लेता है तो फिर वो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में मैच नहीं खेलेगा. जियो न्‍यूज के सूत्रों के हवाले से एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें कहा जा रहा है कि पाकिस्‍तान नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में भारत के लिए खिलाफ खेलने पर सहमत नहीं हो सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान सुरक्षा कारणों से अपने अधिकतर मुकाबले बैंगलोर और चेन्नई में खेल सकता है. कोलकाता का ईडन गार्डेंस भी एक वेन्यू हो सकता है. आईसीसी की तरफ से अभी तक विश्‍व कप के शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है. लेकिन, आईपीएल 2023 के बाद इसका शेड्यूल जारी हो सकता है.

बारिश ने फेरा आयरलैंड के अरमानों पर पानी, द. अफ्रीका की खुली लॉटरी, 8 टीमों को मिला वर्ल्ड कप का सीधा टिकट

इससे पहले, पीसीबी चेयरमैन नजम सेठी ने कहा था कि अगर भारत एशिया कप के लिए पाकिस्तान नहीं आता है तो फिर पाकिस्तान के भारत आकर वर्ल्ड कप खेलने की संभावना बेहदम कम है. सेठी ने कहा था, अगर भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान आकर एशिया कप नहीं खेलती है त फिर इस बात की संभावना है कि पाकिस्तान की सरकार भी टीम को वर्ल्ड कप में हिस्सेदारी का इजाजत ना दे. ऐसे में क्रिकेट का ही नुकसान होगा. हालांकि, इस बीच ऐसी खबरें भी आई हैं कि पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत आएगा अगर बीसीसीआई उसे ये भरोसा दिलाए कि वो 2025 की चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजेगी. हालांकि, इस बार भारतीय क्रिकेट बोर्ड की तरफ से कुछ नहीं कहा गया है.

Tags: Asia cup, BCCI, India Vs Pakistan, Narendra modi stadium, ODI World Cup, Pcb

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें