IPL 2023 Royal Challengers Bangalore can Reach Playoffs After Defeat Against Mumbai Indians At Wankhede Stadium know the full equations of all 10 teams

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

मुंबई इंडियंस अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है.
मुंबई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6 विकेट से हरा दिया है.

नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है, जिससे आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में पहुंचने का रास्ता और कठिन हो गया है. आरसीबी को शुरू से प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में से एक माना जा रहा था, लेकिन पिछले कुछ मैचों में टीम पटरी से उतर गई. आरसीबी को पिछले चार में से तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2023 के मैच नंबर 54 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 199 रनों का स्कोर बनाया. 200 रनों का पीछा करते हुए ईशान किशन ने 21 गेंदों में 42 रन की पारी खेली. सूर्यकुमार यादव ने 35 गेंदों में 83 रन और नेहल वढेरा ने 34 गेंदों में 52 रन की पारी खेलकर मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से जीत दिलाने में मदद की. इस शानदार जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस अब अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है.

आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में कैसे पहुंचेगी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर?
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खाते में 10 अंक थे. अगर आरसीबी अपने बचे हुए सभी मैच जीत लेती तो उनके 18 अंक हो जाते. हालांकि, अब ऐसा संभव नहीं है. लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अब भी अधिकतम 16 अंक हासिल कर सकती है. पर उसके लिए आरसीबी को अपने बचे हुए तीनों मैचों को हर हाल में जीतना होगा. आईपीएल 2023 की अंकतालिका में फिलहाल गुजरात टाइटन्स 16 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. गुजरात को प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करने के लिए बचे हुए तीन मैचों में से सिर्फ एक और जीत की जरूरत है.

IPL 2023: प्लेऑफ की दौड़ में सभी 10 टीमें दावेदार, 16 अंक लेकर भी गुजरात की जगह नहीं पक्की, जानें पूरा समीकरण

सुरेश रैना ने धोनी के रिटायमेंट पर किया बड़ा खुलासा, कहा- ‘वो तो बोल रहे हैं कि मैं ट्रॉफी जीतकर…’

3 टीमें हासिल कर सकती हैं 16 अंक
चेन्नई सुपर किंग्स ने अबतक 11 मैच खेले हैं और उनके 13 अंक हैं. अगर सीएसके अपने बचे हुए तीनों मैच जीत लेती है तो उनके 17 प्वॉइंट्स हो जाएंगे, जो उन्हें टॉप चार में ले जाने के लिए काफी होंगे. राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के भी 10 अंक हैं, लेकिन उन्होंने 11 मैच खेले हैं इसलिए वे अधिकतम 16 अंक तक पहुंच सकते हैं.

मुंबई इंडियंस भी बना सकती है प्लेऑफ में जगह
मान लेते हैं कि अगर मुंबई इंडियंस अगर अपने बचे हुए सभी मैच जीत जाती है तो टीम के 18 अंक हो जाएंगे. ऐसे में टॉप 4 में पहुंचने के लिए सिर्फ एक स्थान शेष बचता है. क्योंकि गुजरात टाइटन्स और चेन्नई सुपर किंग्स का प्लेऑफ में जाना लगभग पक्का ही माना जा रहा है.

चौथे स्पॉट के लिए 4 टीमों में हैं जंग
आईपीएल 2023 के प्लेऑफ में चौखे स्थान के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच टक्कर है. इनमें से जो भी टीम अपने बचे हुए मैचों में से सबसे ज्यादा जीतेगी, वह आईपीएल 2023 प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाई कर लेगी. हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचने का लगभग स्पष्ट समीकरण इस सप्ताह के अंत तक आ जाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स भी इस बीच कुछ आश्चर्य कर सकती हैं. भले ही उनकी क्वॉलिफाई करने की संभावना बेहद कम है, लेकिन वे कुछ टीमों के लिए पार्टी खराब कर सकते हैं.

Tags: IPL 2023, Ipl points table, Mumbai indians, Royal Challengers Bangalore

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें