शादी और 2 बच्चों के बाद, जब धर्मेंद्र फिर से दिल लगाने की करने लगे जुर्रत, एक्ट्रेस से पड़ा जोरदार तमाचा, बंधवानी पड़ी राखी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. बॉलीवुड में तमाम हीरो और हीरोइन के अफेयर के चर्चे होना कोई नई बात नहीं है और खास तौर पर जब हम बात करें बॉलीवुड के एक जमाने के मस्त मौला हैंडसम बॉय धर्मेंद्र यानी धर्म पाजी की, तब तो कोई भी लड़की या हीरोइन उनकी दीवानी हो ही जाती थी. ‘शोले’ से लेकर ‘धर्मवीर’ जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाले धर्मेंद्र भी फिल्मों के सेट पर बेहद मस्ती करते थे. एक बार ये मस्ती उन्हें इतनी महंगी पड़ गई कि उन्हें एक्ट्रेस के हाथों से जोरदार तमाचा तक खाना पड़ गया. पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन ये सच है.

जिंदगी के 9वें दशक में भी धर्मेंद्र पाजी उतने ही एक्टिव और हैंडसम हैं, जैसा जवानी में होते थे. उनकी फिल्मों से जुड़े किस्से, दिल्लगी और दिलफेंक अंदाज की कहानियां लोगों को खूब लुभाती हैं. बॉलीवुड में धर्मेंद्र की दरियादिली, गुस्सा, रोमांस और एक्शन सब फेमस है. लेकिन आज हम आपको उस दौर की चर्चित एक्ट्रेस के साथ उनके दिल लगाने की जुर्रत की कहानी को बताते हैं.

कौन है वो एक्ट्रेस जिसने जड़ा था धर्मेंद्र को थप्पड़
धर्मेंद्र अपनी को-स्टार के साथ खूब फ्लर्ट भी किया करते थे. हालांकि, एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी हीरोइन ने उनको जोरदार थप्पड़ इसलिए ही जड़ दिया था. दरअसल, धर्मेंद्र को थप्पड़ जड़ने वाली हीरोइन कोई और नहीं बल्कि उनकी अच्छी दोस्त तनुजा थीं. एक्ट्रेस ने खुद भी ये किस्सा साल 2014 में फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया था. दरअसल जब धर्मेंद्र ने इंडस्ट्री में कदम रखा था तो वो पहले से प्रकाश कौर के साथ शादीशुदा और दो बच्चों के पिता थे.

धरम पाजी सेट पर खूब हंसी-मजाक करते थे
तनुजा ने बताया था कि तब वह और धर्मेंद्र फिल्म ‘चांद और सूरज’ की शूटिंग कर रहे थे. दोनों अच्छे दोस्त होने के नाते साथ में खूब मस्ती करते थे. लेकिन तनुजा जहां शूटिंग के दौरान बेहद अनुशासित और समय की पाबंद रहती थीं. वहीं, धर्मेंद्र हमेशा की तरह मस्त मौला और फ्लर्ट करने में व्यस्त रहते थे. धरम पाजी के हंसी-मजाक सेट पर मौजूद उनके को स्टार्स को खूब भाते भी थे.

गाल पर थप्पड़ मार जब कहा था, बेशर्म…
फिल्म ‘चांद और सूरज’ की शूटिंग चल रही थी. इस दौरान धर्मेंद्र की पत्नी प्रकाश को और बच्चों को लेकर सेट पर आती थीं. उन्हें धर्मेंद्र के साथ सेट पर समय बिताना काफी पसंद था . एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान धर्मेंद्र ने तनुजा के साथ हंसी मजाक शुरू की तो उन्होंने पहले तो इग्नोर किया, फिर कुछ देर बाद सरेआम उनके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया. इतना ही नहीं उन्होंने धर्मेंद्र को बेशर्म भी कहा और कहा कि मैं तुम्हारी पत्नी और बच्चों को जानती हूं उसके बावजूद तुम मुझसे फ्लैट कर रहे हो.

सेट पर बांधी धर्मेंद्र को राखी
तनुजा का ज्यादा गुस्सा देखकर धर्मेंद्र हैरान हो गए. उन्होंने तुरंत उन्हें समझाया और माफी मांगी. धर्मेंद्र ने कहा कि तनुजा मेरी मां मुझे माफ कर दे. मैं मजाक कर रहा था. लेकिन जब इस पर भी जब तनुजा का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उन्होंने तुरंत एक काला धागा निकाला और सेट पर ही तनुजा से उसे राखी के रूप में बंधवा लिया और उन्हें अपनी बहन बना लिया. दोनों ने ‘चांद और सूरज’, ‘बहारें फिर आएंगी’, ‘इज्जत’ और ‘दो चोर’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है.

Tags: Dharmendra, Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें