एक छोटी गुफा में समा जाती है पूरी नदी, साइंस के लिए अभी भी मिस्ट्री है ‘Devil’s Kettle’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

अमेरिका में एक छोटे से गुफे में समा जाती है पूरी नदी
स्थानीय लोग इसके कहते हैं devil’s kettle
वैज्ञानिकों के लिए अभी भी रहस्य है ये अनोखी जगह

दुनिया में ऐसे कई रहस्य है जिसे आज तक सुलझाया नहीं गया है. एक ऐसी ही मिस्ट्री एक नदी से भी जुड़ी हुई है. आपने नदी को बहते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन एक ऐसी गुफा भी है जिसमें पूरी की पूरी नदी समा जाती है. स्थानीय लोगों ने इस नदी का नाम शैतान की केतली दिया है. कई वैज्ञानिकों ने इस गुफा से जुड़े रहस्य को खोजने और नदी के समा जाने के कारण की असली वजह जानने की कोशिश की, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. साइंस के पास अभी भी इसका कोई जवाब नहीं है. बता दें कि यह गुफा अमेरिका के मिनेसोटा में जज सीआर मैगनी स्टेट पार्क पर है. अंग्रेजी में इसे ‘Devil’s Kettle’ कहा जाता है.

अमेरिका के मिनेसोटा में जज सीआर मैगनी स्टेट पार्क में यह नदी एक झरने के तौर पर गिरती है. हैरान करने वाली बात यह है कि इस नदी से गिरने वाला पानी एक छोटे से होल में पूरा का पूरा समा जाता है. यह होल एक गुफा के जैसा नजर आता है. बताया जाता है कि Brule River का पानी घुमावदार, संकरी चट्टानों के रास्ते से होते हुए नीचे गिरता है. फिर इस गुफा में पूरा का पूरा समा जाता है.

Devil’s Kettle अभी भी है रहस्य
आज भी वैज्ञानिकों के लिए Devil’s Kettle एक रहस्य बना हुआ है. आखिर गुफा में पूरी नदी का पानी कैसे समा सकता है? नदी का पानी जाता कहां है?, इस सवाल का जवाब अभी भी एक्सपर्ट्स तलाश रहे हैं. Devil’s Kettle के रहस्य से पर्दा उठाने के लिए वैज्ञानिकों ने क्या कुछ नहीं किया. उस गुफा में पिंग-पॉन्ग बॉल डाला गया, कलर मिलाया गया, डाई भी फेंका गया, हर तरकीब आजमाई गई, लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ.

Devil’s Kettle नाम कैसे पड़ा
स्थानीय लोग Devil’s Kettle को कई नामों से जानते हैं. कोई इस छोटी सी गुफा को शैतान की केतली कहता है, कोई शैतान की कढ़ाई तो कोई डेविल्स कैटल बोलता है. अब सवाल यह है कि इसका ऐसा नाम आखिर क्यों पड़ा? एक रिपोर्ट के मुताबिक, सदियों पहले जब साइंस इतना ज्यादा डेवलप नहीं हुआ था तब लोग हर तरह की अनोखी और रहस्यमी चीजों को या तो भगवान से जोड़ देते थे, या तो फिर शैतान के साथ इसका कनेक्शन निकाल लिया जाता था. माना जाता है कि पूरी की पूरी नदी के समा जाने के बाद भी यह गुफा कभी भरता नहीं. इस वजह से स्थानीय लोग इसे Devil’s Kettle कहने लगे.

Tags: Trending news, Viral news, World news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें