मंझनपुर में सपा नेताओं ने मनाई मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि, उमड़ा कार्यकर्ताओं का जनसैलाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। मंझनपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में कौशांबी के सांसद पुष्पेंद्र सरोज और मंझनपुर के विधायक इंद्रजीत सरोज प्रमुख रूप से मौजूद रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।


इस दौरान एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का लक्ष्य 2027 में उत्तर प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नेताजी के विचारों को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें