घर से लापता 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से मचा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर सादीपुर निवासी 15 वर्षीय अंशु सरोज पुत्र मुकद्दर के लापता होने के बाद उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

परिजनों के मुताबिक अंशु 5 अक्टूबर की दोपहर करीब 2 बजे से लापता था। बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर मालिक होरी लाल पुत्र बंशीलाल सरोज के ट्रैक्टर से गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला।

इसी दौरान सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे खंभा नंबर 337/14 से 337/15 के बीच एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सूचना लगातार प्रसारित की थी।

बाद में शव की पहचान अंशु सरोज के रूप में होने पर परिजनों में मातम छा गया। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें