सर्व समाज की पार्टी है राष्ट्रीय लोकदल, इमरान हैदर रिजवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

रालोद कार्यालय में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का हुआ स्वागत
रालोद की जिला कमेटी भंग, नए सिरे से शीघ्र होगा पुनः गठन,
कौशांबी, राष्ट्रीय लोकदल की की बैठक राष्ट्रीय लोक दल जिला कार्यालय करारी कौशांबी में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिज़वी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल सर्व समाज की पार्टी है प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का रीढ है उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करें और राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जी के हाथों को मजबूत करें प्रत्येक कार्यकर्ता गांव एवं क्षेत्र में लोगों को पार्टी से जोड़े और पार्टी के नेशन तथा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह जी के द्वारा किसान हित में किए गए कामों को जनता को बताएं। उन्होंने युवा नेता सुमन कुमार पासवान को कौशांबी जिले का अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्हें बधाई दी साथी साथ केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह, राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी जी प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह जी को धन्यवाद एवं आभार पेश किया। जिला अध्यक्ष सुमन कुमार पासवान ने कहा कि जो मुझे जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राष्ट्रीय नेतृत्व की निर्देश से प्रदेश अध्यक्ष जी ने मिली है उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा तथा दल को गांव-गांव तथा पूरे जिला में बढ़ाने का काम करूंगा और दल एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी जी के हाथों को मजबूत करूंगा। प्रदेश महासचिव इमरान हैदर रिजवी नवनियुक्त जिला अध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी का पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल माला से जोरदार स्वागत स्वागत किया।बैठक को नजमुल हसनक्षेत्रीय महासचिव प्रयागराज,अधिवक्ता विपिन चंद्र तिवारी, जीशान हैदर जिला महासचिवपूर्व सभासद, सतीश कुमार पासवान, मोहम्मद फहीम कादरी, जिला महासचिव अफजल शाह, असगर मदनी पूर्व सभासद करारी, अशरफ आजाद वरिष्ठ नेताअरशद अली जिला जिला महासचिव सिद्धीलाल सरोज,सचिव, मुकेश कुमार पटवारिया, धर्मराज सरोजएडवोकेट,धर्मेंद्र कुमार सरोज, गुलाम सिबतैन, रियाज अहमद वरिष्ठकार्यकर्ता, माजिद अहमद वरिष्ठ कार्यकर्ता, शकील अहमद सुंदर वरिष्ठ कार्यकर्ता, गोपी लाल पटेल, वरिष्ठ कार्यकर्ता सखावत हुसैन बनने, हाजीअय्यूब कुरैशी,
इमरान हैदर रिजवी प्रदेश महासचिव, राष्ट्रीय लोकदल
उत्तर प्रदेश

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें