कौशांबी में सपा ने चुनाव आयोग के खिलाफ खोला मोर्चा, मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशांबी। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची को लेकर गंभीर सवाल उठाए गए। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि SIR के माध्यम से आम नागरिकों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग अपने मताधिकार से वंचित हुए हैं।
सपा की ओर से जारी पत्र में कहा गया कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया को लेकर देशभर में आक्रोश है। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
सपा नेताओं का आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया में संविधान में दिए गए नागरिकों के मताधिकार के साथ खिलवाड़ किया गया है। पार्टी ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सपा के जिला अध्यक्ष दया शंकर यादव,अनवार अहमद खां,सोनी चौधरी,अजीत कुमार, प्रदीप चौधरी, जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पार्टी ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता के अधिकारों की रक्षा करना बेहद जरूरी है और इस मुद्दे को लेकर सपा अपना विरोध जारी रखेगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें