भारी बारिश से खेतों में हुए जलभराव से जलमग्न फसलों का सकिपा अध्यक्ष ने लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी अध्यक्ष अजय सोनी ने रविवार को जनपद के कड़ा ब्लॉक के धमनी पर, सौरई बुजुर्ग, संभुई, पथरावा आदि गांवो का भ्रमण किया और किसानो से उनके खेतों में भेट की। खेतों पर मिले किसानो ने बताया कि हाल ही में हुई भारी बारिश से हजारों बीघा खेतों में भारी जलभराव हो गया है। किसानो का कहना था कि जलभराव से धान की फसलें खेतों में गिर गई हैं जिससे फसलें खराब हो गई हैं। साथ ही खेतों में जलभराव के चलते धान कटाई में भी दिक्कत हो रही है। बताया कि खेतों में एक से दो फीट तक जलभराव होने से धान की फसलें पानी मे डूबी हुई हैं।

इस अवसर पर अजय सोनी ने जलभराव वाले खेतों का जायजा लेते हुए किसानो से वार्ता की। वार्ता के क्रम में अजय सोनी ने कहा कि जनपद स्तर पर हजारों बीघा धान की फसलें खेतों में हुए जलभराव में खराब हो गई हैं। ऐसे में किसान परेशान है और जल निकासी का कोई निराकरण नहीं होने से धान कटाई में भी किसान दिक्कत का सामना कर रहे हैं। इसी के साथ अजय सोनी ने बताया कि हाल ही मे समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सिराथू तहसील परिसर में और जिला मुख्यालय मंझनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर भारी बारिश से खेतों में हुए जलभराव से प्रभावित फसलों का किसानो को मुआवजा देने की मांग की गई है। आगे कहा कि शासन प्रशासन किसानो के फसली नुकसान का सर्वे कराकर किसानो को समुचित मुआवजा प्रदान करे अन्यथा समर्थ किसान पार्टी दुबारा आंदोलन करने पर विवश होगी। इस अवसर पर तीरथ मौर्य, करन मौर्य, रामू सरोज, राधेश्याम यादव, अमरजीत सिंह पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें