कौशाम्बी–
कौशाम्बी में लगातार हो रही बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते गिर गई है। फसल गिरने से किसानों को उत्पादन में नुकसान होने की आशंका है।
किसानों का कहना है कि बारिश से उनकी मेहनत पर पानी फिर गया है। किसानों ने प्रशासन और सरकार से फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।

वहीं बारिश के कारण जिले के कई गांवों में बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कई गांवों में करीब 24 घंटे से बिजली नहीं पहुंचने की शिकायत सामने आई है। बिजली कर्मी लगातार फाल्ट तलाशने और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं।
ग्रामीणों को उम्मीद है कि जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल होगी और किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिलेगा।
Author: Up Head Line
Views: 17








