कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज: मरीज के गहने चोरी के आरोप पर नर्सों का हंगामा और प्रदर्शन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज के ट्रॉमा सेंटर में तैनात नर्स पर एक मरीज की अंगूठी चुराने का आरोप लगाया गया है।
स्टाप नर्स का कहना है कि मरीज के तीमारदार ने मारपीट भी किया है इस घटना के विरोध में और नर्स के समर्थन में मेडिकल कॉलेज परिसर में प्रदर्शन भी किया
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के सीएमएस (CMS) के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की है।

कौशाम्बी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार सुबह से ही गहना चोरी के मामले को लेकर भारी हंगामा मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीज के परिजनों ने ट्रॉमा सेंटर में ड्यूटी पर मौजूद नर्स कीर्ति कुशवाहा पर अंगूठी चुराने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।
दूसरी ओर, नर्स ने तीमारदारों पर उनके साथ मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज का संविदा स्टाफ नर्स के समर्थन में उतर आया है। परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई और प्रदर्शनकारी नर्सों व कर्मचारियों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए सीएमएस के विरोध में जमकर नारेबाजी की। अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले की जांच और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें