ECG कराने के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर रिंग चोरी और मारपीट का आरोप, थाने में दी तहरीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

 

मंझनपुर–  जिला अस्पताल में ईसीजी कराने के दौरान नर्सिंग स्टाफ पर रिंग चोरी और मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में कादीपुर निवासी कीर्ति कुशवाहा पत्नी सुभाष चंद्र कुशवाहा ने मंझनपुर थाने में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायती पत्र के मुताबिक, 23 सितंबर 2026 को करीब दो बजे मरीज निशा सोनी, पत्नी मनोज कुमार, इलाज के लिए जिला चिकित्सालय आई थीं। डॉक्टर की सलाह पर प्रार्थिनी मरीज की ईसीजी कराने के लिए गई थी। ईसीजी कराने आके बाद रिपोर्ट इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर को देने के बाद वह अपनी ड्यूटी समाप्त कर घर चली गई।
स्टाप नर्स के अनुसार, घर पहुंचने के बाद जिला अस्पताल से फोन आया और तत्काल अस्पताल बुलाया गया। अस्पताल पहुंचने पर मरीज ने बताया कि उसके हाथ में पहनी डायमंड की रिंग गायब हो गई है और इसका आरोप स्टाप नर्स पर लगाया जा रहा है।
बताया जा  रहा इसके बाद  कैमरे की फुटेज चेक कराई गई, लेकिन उसमें कुछ दिखाई नहीं दिया। अस्पताल से बाहर निकलने के बाद जब प्रार्थिनी ओपीडी हाल में पहुंची तो मरीज निशा सोनी के घर के दो-तीन युवक कथित तौर पर वहां पहुंच गए।
आरोप है कि युवकों ने प्रार्थिनी पर रिंग चोरी करने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। शिकायत के अनुसार गला दबाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
स्टाप नर्स ने मंझनपुर थाना प्रभारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें