प्रयागराज
पुलिस ने बेटे के हत्यारोपी पिता को किया गिरफ्तार,
करछना थाना पुलिस ने हत्यारोपी पिता रघुनंदन द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है,
मंगलवार को आरोपी पिता ने 18 साल के बेटे अभिषेक द्विवेदी की हत्या कर दी थी,
करछना के कैथी गांव में हत्यारोपी पिता शराब के नशे में घर पहुंचा था,
उसका बड़ा बेटा अभिषेक द्विवेदी मोबाइल देख रहा था,
पिता ने बेटे को मोबाइल न देखने और पढ़ाई करने को कहा,

इसके बाद बेटे और पिता के बीच विवाद बढ़ गया,
शराब के नशे में गुस्से में आकर पिता रघुनंदन द्विवेदी ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया,
उसके बाद जिम करने वाले पत्थर लगे डंबल से उसके सीने पर कई वार किया,
जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई,
गिरफ्तारी के बाद आरोपी पिता 42 वर्षीय रघुनंदन द्विवेदी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है,
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से आलाकत्ल एक चाकू और पत्थर लगा डंबल बरामद कर लिया है,
पुलिस आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई कर रही है।









