कौशाम्बी:
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत कौशाम्बी पुलिस ने अलग-अलग थानों की कार्रवाई में वांछित व वारंटी कुल 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने विधिक कार्रवाई करते हुए सभी अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है।
. थाना सराय अकिल पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:
* दिनांक 07.09.2026 को थाना सराय अकिल पर वादिनी द्वारा सूचना दी गई थी कि अभियुक्त लुकमान अहमद ने उनके साथ संबंध बनाए, उसका वीडियो बना लिया तथा गहने भी अपने साथ ले गया। गहने मांगने पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई।
* इस तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
* आज दिनांक 16.09.2026 को मुखबिर की सूचना पर सराय अकिल पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त लुकमान अहमद पुत्र अनवार सिद्दीकी (निवासी: पट्टी नरवर परबऊ मिया का पुरवा, थाना संदीपनघाट, जनपद कौशाम्बी) को इच्छाना म्योहर मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।
एवं थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या के दुष्प्रेरण का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार:

* दिनांक 02.09.2026 को थाना कड़ाधाम पर वादी सुरेन्द्र सिंह (निवासी: ग्राम अलीपुर जीता, थाना कड़ाधाम) ने सूचना दी थी कि उनकी पुत्री की शादी 21.06.2018 को अर्जुन (निवासी: सहियापुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही अर्जुन द्वारा उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जाता था, जिससे परेशान होकर पुत्री ने आत्महत्या कर ली।
* इस आधार पर थाना कड़ाधाम में धारा 108 बीएनएस (बीएनएस की सुसंगत धारा) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

* दिनांक 16.09.2026 को कड़ाधाम पुलिस टीम ने मुकदमे से संबंधित वांछित अभियुक्त अर्जुन सिंह पुत्र रामसिंह (निवासी: सहियापुर, थाना ठठिया, जनपद कन्नौज) को गिरफ्तार किया।
* 3. थाना कोखराज पुलिस टीम द्वारा वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार:
* जनपद में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोखराज पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 421/2019, धारा 135 विद्युत अधिनियम से संबंधित वारंटी अभियुक्त राम भवन पुत्र गुलाबे (निवासी: चकमाहपुर पांड़ेयमऊ, थाना कोखराज, जनपद कौशाम्बी) को गिरफ्तार किया।









