अन्धावां में भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव का समापन, निकली शोभायात्रा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी- सरसवां ब्लॉक के अंतर्गत अन्धावां गांव में रविवार, 13 सितंबर 2026 को आयोजित भव्य भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का समापन धूमधाम से हुआ। समापन अवसर पर भगवान श्री कृष्ण की भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा एवं विसर्जन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विसर्जन कार्यक्रम के पश्चात कन्या भोज एवं भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामवासियों, क्षेत्रवासियों तथा कमेटी के समस्त कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम में कमेटी के संचालक राज द्विवेदी, अध्यक्ष श्री नीरज द्विवेदी जी, कोषाध्यक्ष श्री निखिल द्विवेदी बउआ महाराज, श्री नितेश द्विवेदी जी, हर्ष द्विवेदी, सच्चिदानंद मिश्रा जी, ग्रीस चंद्र मिश्रा जी (साउंड सिस्टम), श्री मंगल पाण्डेय जी (पुजारी), श्री अटल सिंह जी (मंडल अध्यक्ष), प्रदीप कुमार, श्री उपेन्द्र गर्ग (महामंत्री), श्री रिषभ द्विवेदी जी, श्री विपिन सिंह जी (मंडल अध्यक्ष), श्री अंकुर मिश्रा जी (उपाध्यक्ष), ठाकुर श्री सत्यम सिंह उर्फ बाबा जी (उपाध्यक्ष), मोनू सेन, विमल सिंह उर्फ सोनू (व्यवस्थापक) सहित समस्त सम्मानित कमेटी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्री ठाकुर अकबर सिंह ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष भगवान श्री कृष्ण जी के लिए विशेष पंडाल बनाया जाएगा, ताकि भगवान की पूजा-अर्चना में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

वहीं कमेटी संचालक राज द्विवेदी जी ने कहा कि यदि अगले वर्ष पंडाल एवं व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से की जाती हैं तो श्री कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन इससे भी अधिक भव्य रूप में देखने को मिलेगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें