कौशाम्बी। सिराथू तहसील क्षेत्र के अहमदगंज में आयोजित इनामी दंगल में अलग-अलग स्थानों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल में कुल 10 जोड़ी पहलवानों ने कुश्ती लड़ी। प्रतियोगिता में गिरधरपुर, गढ़ी, झंडापुर, फतेहपुर, लेहदरी और बलरामपुर समेत विभिन्न गांवों से पहलवान पहुंचे।

दंगल का मुख्य मुकाबला गूंगा पहलवान गिरधरपुर-गढ़ी और अंकित पहलवान बिसौना के बीच हुआ। दोनों पहलवानों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। अंत में गूंगा पहलवान गिरधरपुर-गढ़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीतकर दंगल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

चैंपियन पहलवान को 2100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। दंगल का आयोजन ग्राम प्रधान मो0 रजी की ओर से कराया गया।
कार्यक्रम में अजय मिश्रा, सरवर अली, सिकंदर, सद्दाम, हाफिज जी, मोहम्मद यासीन, एजाज, सुरेश पटेल, छोटेलाल मौर्य, बसंत, संतोष साहू सहित तमाम लोग मौजूद रहे। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।









