कौशाम्बी–
समर्थ किसान पार्टी ने जिले के सिराथू क्षेत्र के कई विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े गांवों मे संध्याकालीन विद्युत कटौती को लेकर नाराजगी जताई है और विद्युत विभाग के अधिकारियों से संध्याकालीन विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है।
बुधवार को समर्थ किसान पार्टी के नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी अपने कई कार्यकर्ताओ के साथ सिराथू ब्लॉक के ग्राम गंभीरा पूर्व, जगधा, उदहिन खुर्द, नादिन का पुरवा, जवई पड़री, जगन्नाथपुर का भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से वार्ता की। वार्ता के क्रम में लोगों ने बताया कि इस समय घाटमपुर विद्युत उपकेंद्र और देवखरपुर विद्युत उपकेंद्र से शाम के समय लगातार विद्युत कटौती हो रही है जिससे क्षेत्रीय विद्युत उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। खासकर महिलाओं को भोजन बनाने और छात्रों को पठन पाठन में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। लोगों का कहना था कि शाम ढलते ही विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है और देर रात तक लोगों को अंधेरे में रहन पड़ता है।
इस अवसर पर ग्राम जगन्नाथपुर में लोगों से वार्ता करते हुए अजय सोनी ने सवाल किया कि नगरीय क्षेत्रों मे तो शाम के समय विद्युत कटौती नहीं होती तो ग्रामीण क्षेत्रों में तो रोजाना शाम को तीन से चार घंटे विद्युत कटौती क्यों हो रही है l इस संबंध में अजय सोनी ने फोन पर सहायक अभियंता (विद्युत) मंझनपुर रमाशंकर पाल से वार्ता कर समुचित कार्यवाही करने और शाम की विद्युत कटौती बंद करने की मांग की। सहायक अभियंता ने बताया कि ऊपर के आदेश से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए शाम के समय कटौती की जा रही है। जैसे ही ऊपर से आदेश जारी होगा, ग्रामीण क्षेत्रों की शाम के समय हो रही विद्युत कटौती बंद हो जाएगी। अजय सोनी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से जल्द ही जनहित में संध्याकालीन विद्युत कटौती बंद करने की मांग की है अन्यथा ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। इस अवसर पर









