कौशाम्बी:
कौशाम्बी जनपद के थाना कड़ाधाम पुलिस टीम द्वारा अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी सत्यनारायण के निर्देशन में पुलिस ने देवीगंज क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की है और एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। चेकिंग के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवीगंज स्थित रोशन अंसारी के मकान में रोशन अंसारी, लाल मोहम्मद और उसका लड़का मिलकर अवैध पटाखा व बारूद का भंडारण करते हैं सूचना मिलते ही थाना कड़ाधाम पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए स्थान पर दबिश दी और मौके से अभियुक्त लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त लाल मोहम्मद पुत्र स्व० अब्दुल गनी, निवासी देवीगंज
पुलिस ने मौके से कुल 218 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 7.5 लाख रुपये है:
40 अदद 12 शॉट्स बम (कुल वजन 25 किग्रा)
102 फ्लैश बम (कुल वजन 31 किग्रा)
16 अदद 30 शॉट्स बम (कुल वजन 11 किग्रा)
12 शॉट्स व 13 चटाई बम (कुल वजन 15 किग्रा)
25 अदद आकाशीय बम व एक पैकेट फुलझड़ी (कुल वजन 12 किग्रा)
08 अदद चटाई बम (कुल वजन 08 किग्रा)
44 अदद 30 शॉट्स बम (कुल वजन 47 किग्रा)
170 अदद रस्सी बम व 27 अन्य बम (कुल वजन 07 किग्रा)
06 अदद प्लास्टिक के डिब्बे में 62 किलोग्राम बारूद
पंजीकृत अभियोग
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कड़ाधाम मेंमु0अ0सं0 151/2026 धारा 4/5/9B विस्फोटक अधिनियम व धारा 288 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।









