सर्पदंश का इलाज, संक्रामक बिमारियों से बचाव और पशुओं का टीकाकरण कराया जाए…. मुन्ना लाल तिवारी

 

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी की अगुवाई में जनहित के कई मुद्दों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन किया गया और नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कौशांबी की संबोधित एक आठ सूत्रीय ज्ञापन अपर जिलाधिकारी ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपा गया। सौंपे गए ज्ञापन में जिले भर में भारी बारिश से हुए जलभराव की समस्या का समाधान कराने, भारी बारिश से गिरे घरों के एवज में गरीबों को आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने, घाटमपुर टंकी से ठप्प जलापूर्ति को जल्द चालू कराए जाने, सभी सरकारी अस्पतालों में सर्पदंश की दवा उपलब्ध कराने, विद्युत खंभों से करंट उतरने पर त्वरित जान माल का बचाव सुनिश्चित करने, पशुओं का टीकाकरण कराने, नदियों के किनारे बसे गांवों के लोगों को जल संकट से जागरूक करने, जलभराव की समस्या से फैल रही संक्रामक बिमारियों से बचाव हेतु दवाओं का छिड़काव कराए जाने आदि की मांग की गई।

इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी ने कहा कि समर्थ किसान पार्टी जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए लगातार संघर्ष कर रही है परन्तु जिला प्रशासन कौशांबी जनहित के मुद्दों पर समुचित कार्यवाही नहीं कर रहा जिसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांग किया कि सभी मुद्दों पर समुचित कार्यवाही होनी चाहिए। अपर जिलाधिकारी ने सभी बिंदुओं पर समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर पार्टी नेता अजय सोनी, प्रेमचंद्र केसरवानी, राजेश यादव, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, चंद्रहास मिश्र, अरविंद दुबे फूलचंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More