राजकीय जिला पुस्तकालय को और व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाने के निर्देश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने कार्यालय कक्ष में राजकीय जिला पुस्तकालय समिति की बैठक की।
बैठक में प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष ऋग्वेद सिंह ने कहा कि मुख्य मार्ग से पुस्तकालय तक आने-जाने के लिए संपर्क मार्ग की मरम्मत कराए जाने की आवश्यकता है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को सम्पर्क मार्ग की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अधिशासी अधिकारी को सफाई कर्मियों के माध्यम से पुस्तकालय की नियमित साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष से कहा कि सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुस्तकालय की सदस्यता दिलाई जाए।
बैठक में प्रभारी पुस्तकालयाध्यक्ष ने कहा कि पुस्तकालय प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक खुला रहता है, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि खुलने एवं बंद होने के समय को और बढ़ाया जाए। बैठक में पुस्तकालय को और अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक बनाए जाने का निर्णय लिया गया, ताकि आधिक से अधिक बच्चे लाभान्वित हो सकें।
बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक एल.बी. मौर्य सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें