*कौशाम्बी। विद्यालय- चक नगर प्रथम मंझनपुर में आज दिनांक 14 अगस्त 2026 को क्रीड़ा एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनूप वर्मा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत दौड़, कबड्डी, खो-खो एवं रस्साकशी तथा सुलेख प्रतियोगिता में हिन्दी सुलेख का आयोजन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन किया गया।
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया ताकि भविष्य में वे और बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ने कहा कि “खेल से शारीरिक विकास और सुलेख से मानसिक विकास होता है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।”
कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाध्यापक ने सभी का आभार व्यक्त किया।






