अलीपुरजीता में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल, मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों का फूल-मालाओं से किया जोरदार स्वागत

कौशाम्बी–

*कौशाम्बी* विकास खण्ड कड़ा की ग्राम सभा अलीपुरजीता में सोमवार को कांवड़ लेकर जा रहे शिवभक्तों का मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार स्वागत कर गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। कांवड़ियों के गांव पहुंचते ही लोगों ने उत्साह के साथ उनका स्वागत किया और उनकी यात्रा मंगलमय होने की कामना की। इस दौरान माहौल भक्तिमय होने के साथ ही आपसी सौहार्द और भाईचारे से सराबोर नजर आया।कांवड़ियों के स्वागत के लिए ग्रामीणों की ओर से विशेष व्यवस्था की गई थी। लोगों ने श्रद्धा और सम्मान के साथ कांवड़ियों का अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान कांवड़ियों के लिए जलपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई। कांवड़ियों ने भी स्वागत करने वाले लोगों का आभार जताया और आपसी भाईचारे की भावना की सराहना की।कार्यक्रम में अहसान खान, मो. इस्लाम, साहिल खान, मोमफली, गुलफाम सिद्दीकी, दानिश खान, मो. शमी, फिरोज खान, अकरम खान, हाजी मुहम्मद नसीम सिद्दीकी, बालिस्टर सलमानी, लल्लू सिद्दीकी, मुन्ना खान, फहीम सलमानी तथा प्रिंसिपल मो. इमरान समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे इस दौरान लोगों ने कहा कि अलीपुरजीता में सभी धर्मों के लोग मिल-जुलकर रहते हैं और एक-दूसरे के धार्मिक आयोजनों का सम्मान करते हैं। कांवड़ियों के स्वागत के माध्यम से भी आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे को मजबूत करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का काम करते हैं।कांवड़ियों के स्वागत को लेकर गांव में पूरे दिन उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने शिवभक्तों की मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More