कृषि यंत्रों की ई-लाटरी में 84 कृषकों का हुआ चयन

कौशाम्बी–

मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी की अध्यक्षता में उदयन सभागार में कृषि यंत्रों की ई-लाटरी का आयोजन किया गया। वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यू एवं सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन तथा अन्य योजनान्तर्गत कृषि यंत्रों का लाभ प्राप्त करने के लिए कृषकों के द्वारा दर्शन पोर्टल पर बुकिंग की गयी थी, जिसमें कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों द्वारा दर्शन पोर्टल पर आनलाइन बुकिंग की गई। इन योजनाओं के अन्तर्गत कस्टम हायरिंग सेन्टर, रोटावेटर, कम्बाइन हार्वेस्टर विथ सुपर एस.एम.एस. एवं मल्टी क्राप थ्रेशर आदि यंत्रों सहित विधिक कृषि यंत्रों के लिए कृषकों द्वारा आवेदन किया गया था। लक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने वाले कृषि यन्त्रों के लिए कृषि यन्त्रीकरण समिति द्वारा यंत्रवार ई-लाटरी कराई गई


ई-लाटरी के माध्यम से विकास खण्ड-मंझनपुर के गंगा प्रसाद का चयन कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत-30 लाख) यंत्र के लिए हुआ। इसी प्रकार विकास खण्ड-कौशाम्बी के शिव बाबू का चयन कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना लागत-30 लाख) तथा विकास खण्ड-सिराथू के अर्जुन का चयन कम्बाईन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रामैनेजमेन्ट सिस्टम यंत्र के लिए तथा अन्य कृषकों का भी विभिन्न कृषि यंत्रों में अनुदान का लाभ प्राप्त करने का चयन हुआ। जनपद के 57 कृषकों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से हुआ तथा 27 कृषकों का चयन लक्ष्य से अधिक आवेदन न प्राप्त होने पर आटो कन्फर्म के माध्यम से हुआ है, जिसका मैसेज चयनित कृषक के पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर स्वतः चला गया है। इस प्रकार कुल 84 यंत्रों पर अनुदान प्राप्त करने के लिए कृषकों का चयन हुआ। अगर किन्हीं कारणों से चयनित कृषक के द्वारा निर्धारित अवधि तक पोर्टल पर बिल अपलोड नहीं किया जाता है, चयनित कृषक का चयन स्वतः निरस्त हो जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More