कौशाम्बी- जिले की पुलिस ने तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए आमजन को बड़ी राहत पहुंचाई है। सर्विलांस सेल और CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर खोए या चोरी हुए 106 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए हैं।
बरामद किए गए इन सभी मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 23 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस अधीक्षक (SP) ने पुलिस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरी कार्रवाई का खुलासा किया।

पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल के साथ-साथ सर्विलांस और मैनुअल इनपुट्स का सहारा लेकर देश के अलग-अलग हिस्सों में एक्टिव इन मोबाइलों की लोकेशन ट्रेस की वास्तविक स्वामियों की पहचान तकनीकी छानबीन के बाद मोबाइलों के असली मालिकों का सत्यापन किया गया और उन्हें कार्यालय बुलाकर सुरक्षित उनके फोन सौंपे गए।

अपना कीमती और खोया हुआ फोन वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे। सभी ने कौशाम्बी पुलिस और सर्विलांस टीम की इस त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की।






