बारिश की सीलन से कच्चा मकान ढहा, मलबे में दबकर गर्भवती महिला गंभीर

 

कौशांबी-पिपरी थाना क्षेत्र के चायल ब्लॉक की ग्राम पंचायत गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में सोमवार सुबह बारिश के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बारिश की सीलन के चलते एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे की चपेट में आने से गर्भवती महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना सुबह करीब सात बजे की बताई जा रही है। मुरादपुर निवासी सीमा देवी पत्नी रामचन्द्र गर्भवती हैं। बताया जा रहा है कि वह पानी भरने के लिए समरसेबुल की ओर जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका कच्चा मकान ढह गया और वह मलबे की चपेट में आ गईं।

मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। हादसे में सीमा देवी को गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनका इलाज जारी है।

हादसे के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। लगातार बारिश के बीच कच्चा मकान गिरने से ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मौके का निरीक्षण कराने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More