प्रयागराज-
योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह के आश्वासन के बाद खत्म हुआ धरना,
महुआ डाबर संग्रहालय परिवार की ओर से स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल परिसर में चल रहा था धरना,
अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय किए जाने की मांग को लेकर चल रहा था धरना,
जिस स्थान पर स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय बना हुआ है ,
यह पहले मलाका जेल हुआ करती थी,
मलाका जेल में काकोरी कांड के क्रांतिकारी ठाकुर रोशन सिंह को फांसी की सजा दी गई थी,
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि युवाओं की मांग है कि अस्पताल का नाम बदलकर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर किया जाए,
अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुधारा जाए और शहीदों से जुड़ी हुई स्मृतियों का एक आर्काइव बनाया जाए,
ताकि देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों के बारे में युवा पीढ़ी को जानकारी मिली चाहिए,
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने धरना दे रहे युवाओं की मांगों को सीएम योगी तक पहुंचाने का आश्वासन दिया है,
उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे विषयों को लेकर संवेदनशील है।
कहा सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द कोई फैसला करेगी,
सिद्धार्थ नाथ सिंह ने धरना खत्म करने पर युवाओं का आभार जताया है।






