इस्लामी नये साल के पहले महीने माहे मुहर्रम का चांद देखने का एहतमाम करें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

काज़ी कौशाम्बी मुफ्ती मुहम्मद मुरशिद कासमी अध्यक्ष जमियत उलेमा जनपद कौशाम्बी!

चांद देखने का एहतमाम करना हमारा दीनी कर्त्व्य है, क्योंकि इस पर हमारी बहुत सारी दीनी इबादतों का आधार है। ज़िलहिज्जा इस्लामी सन् हिजरी का आखिरी महीना है, इसके बाद सन् हिजरी का नया साला शुरू होता है, इस्लामी सन् का पहला महीना मुहर्रमुल हराम आने वाला है, इस लिये तमाम मुसलमानों से बतौर खास दरख्वास्त है कि वह दिनांक 29 ज़िलहिज्जा मुताबिक़ 16 जून बरोज़ मंगलवार को मुहर्रमुल हराम का चांद देखने का एहतमाम करें, और चांद से संबन्धित जुमला शहादत व जानकारी मर्कज़ी रूयते हिलाल कमेटी कौशाम्बी के कार्यालय मस्जिद कदीम असद उल्लाहपुर रूही भरवारी में क़ाज़ी ए शहर मुफ्ती मुहम्मद मुरशिद कासमी, हाफ़िज़ कामरान हलीम जाफरी, मौलाना सोहेल अहमद मजाहरि, मुफ़्ती उबैद उल्लाह नदवी के अलावा हमें भी दें। मग़रिब की नमाज़ के बाद चांद होने या ना होने की तस्दीक़ का बाक़ायदा ऐलान किया जाना है। इसके अलावा दिये जा रहे मोबाइल नम्बरों 9897548373 , 6393597039 , 9005494251, पर जानकारी दे सकते हैं!

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें