नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर पीड़ित परिवार ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी। पिपरी थाना क्षेत्र के लोहादर गांव निवासी पंकज सिंह ने पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी को प्रार्थना पत्र देकर नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है।

पीड़ित ने बताया कि उनके परिवार के साथ हुई गंभीर आपराधिक घटना के संबंध में थाना पिपरी में मुकदमा अपराध संख्या 0122/2026 दर्ज है। मुकदमे में ग्राम प्रधान राज सिंह समेत कई लोगों को नामजद किया गया है। आरोप है कि आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, लूटपाट और अन्य गंभीर अपराध किए थे। इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपी खुलेआम गांव में घूम रहे हैं और पीड़ित पक्ष पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। साथ ही लगातार धमकियां देकर भय का माहौल पैदा किया जा रहा है, जिससे परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
पीड़ित का कहना है कि आरोपियों के प्रभावशाली होने के कारण विवेचना प्रभावित होने और गवाहों पर दबाव बनाने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाए तथा उनके परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और पीड़ित परिवार न्याय की उम्मीद में प्रशासन की ओर देख रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें