जिलाधिकारी ने की निर्माणाधीन रामवन गमन एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने आज उदयन सभागार में निर्माणाधीन रामवन गमन मार्ग एवं प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
जिलाधिकारी ने प्रयागराज एयरपोर्ट-कौशाम्बी मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियंता,

लो.नि.वि. निर्माण खण्ड दयाशंकर से कहा कि उप जिलाधिकारी से समन्वय कर भूमि से सम्बन्धित समस्याओं को निस्तारित कराते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराई जाए।
जिलाधिकारी ने रामवन गमन मार्ग के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें