बिजली, पानी, खाद, बीज की समस्यायों से जूझ रहे हैं जिले भर के किसान…… अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

सोमवार 1 जून को समर्थ किसान पार्टी के जिला कार्यालय मंझनपुर में पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सोनी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले भर के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसदस्यता, सेक्टर स्तर पर कार्यालय और जनमुद्दों पर पार्टी द्वारा और तेज प्रयास किए जाने को लेकर परिचर्चा की। साथ ही बिजली कटौती, नहरों में जलापूर्ति और किसानो को उर्वरक बीज नही मिलने का मुद्दा भी लोगों ने उठाया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि किसानो की समस्यायों को लेकर जिला प्रशासन बिलकुल भी संजीदा नही है। इसी के साथ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव ने प्रदेश सरकार से हाल ही में 10 प्रतिशत की विद्युत बिल वृद्धि को जनहित में वापस लिए जाने की मांग की। राजेश यादव ने इसे जनता पर आर्थिक बोझ बताया।

इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी ने कहा कि मौजूदा समय
में किसानों को न समय पर पर्याप्त मात्रा में बिजली, खाद, बीज मिल रहा है और न ही नहरों में पानी आ रहा है जबकि किसानो को धान की बेहन तैयार करने के लिए इस समय खाद, बीज, बिजली, पानी की बेहद जरूरत है।

इसी के साथ अजय सोनी ने जिला प्रशासन कौशांबी से नहरों में टेल तक जलापूर्ति कराए जाने, बिजली कटौती बंद कर रोस्टर से नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने, समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद वितरण करने और किसानी को समुचित बीज उपलब्ध कराने की मांग की। कहा कि मांगों पर समुचित कार्यवाही नहीं हुई तो सड़क पर उतरकर समर्थ किसान पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राजेश यादव, जिला संगठन मंत्री रामकृष्ण तिवारी, दिलीप तिवारी, श्याम लाल सोनकर, बद्री प्रसाद प्रजापति, पवन पाल, भैरव प्रसाद गौतम, धीरेंद्र सिंह पटेल, जुम्मन अली आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें