कौशाम्बी– यूपी के कौशाम्बी जिले में शुक्रवार सुबह आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के दूनी तिवारी पुर गांव में कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि तेज आंधी और बारिश के दौरान कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर पड़ा, जिससे घर में मौजूद लोग मलबे में दब गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को बाहर निकाला गया, लेकिन मां, बेटे और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं सिराथू तहसील क्षेत्र में भी आंधी-तूफान ने जानलेवा रूप ले लिया, जहां चंद्रभान नामक व्यक्ति की तेज तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गया है।







