मंझनपुर में व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न, व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल कौशाम्बी की बैठक बुधवार को मंझनपुर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक एडिशनल एसपी अमिता सिंह एवं सीओ शिवांक सिंह की अगुवाई में आयोजित की गई, जिसमें व्यापारियों की समस्याओं एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।


बैठक में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हर्ष केसरवानी, जिला उपाध्यक्ष दीपक पाण्डेय ‘नंदू’, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष पश्चिम शरीरा विपिन केसरवानी, नगर अध्यक्ष भरवारी शुभम केसरवानी, मुस्तकीम अहमद मंझनपुर सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।


व्यापारियों ने बैठक के दौरान बाजारों में सुरक्षा, चोरी की घटनाओं एवं अन्य समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखा। इस पर एडिशनल एसपी अमिता सिंह ने आश्वासन दिया कि व्यापारियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन व्यापारियों की हर संभव मदद के लिए तत्पर है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें