उदहिन बुजुर्ग और मालीपुर महराजगंज पशुचिकित्सालयो में पशुओं की औषधि की व्यवस्था सुनिश्चित हो….. अजय सोनी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में सोमवार को पार्टी नेता अजय सोनी की अगुवाई में मंझनपुर विकास भवन स्थित जिला मुख्यपशुचिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार को एक पांच सूत्रीय मांगों का मांगपत्र सौंपा गया। सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग और कौशांबी ब्लॉक के मालीपुर महराजगंज स्थित सरकारी पशु चिकित्सालयों समेत जिले के सभी पशु चिकित्सालयों में पशुओं के इलाज हेतु औषधियों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने समेत कई अन्य मांगे शामिल थीं।

सौंपे गए मांगपत्र में सिराथू ब्लॉक के ग्राम उदहिन बुजुर्ग स्थित पशुचिकित्सालय में पशुओं की औषधि, इलाज के उपकरण, अडगड़े की स्थापना, चिकित्सालय परिसर में साफ सफाई, पेयजल और जन सुविधाओं आदि की व्यवस्था करने, पशुओं के गर्भधान किए जाने की समुचित व्यवस्था करने और पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम से संबंधित मांगे शामिल थीं।

मांगपत्र सौपते हुए किसान नेता अजय सोनी ने कहा कि जिले भर के पशुचिकित्सालयों में पशुओं के इलाज हेतु औषधियों समेत अन्य सभी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए। आगे कहा कि जिले भर के पशुचिकित्सालयों के वार्षिक मेंटेनेंस के लिए शासन द्वारा प्राप्त होने वाले मद का पारदर्शी तरीके से शत प्रतिशत उपयोग किया जाना चाहिए। साथ ही पशु चिकित्सालयों से पशुओं के इलाज के ही साथ उनके उत्तम रख रखाव के लिए स्थानीय पशुचिकित्सालयों में समय समय पर कैंप लगाकर पशुपालकों को पशुपालन से संबंधित समुचित जानकारी और जरूरी टिप्स दिया जाना चाहिए। मांगपत्र स्वीकार करते हुए जिला मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार ने समुचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर मुन्ना लाल तिवारी, वेद प्रकाश यादव, राजवंत सिंह, अंगद सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें