तरसौरा अग्निकांड पीड़ितों से मिलीं विधायक पल्लवी पटेल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

कौशाम्बी– सिराथू तहसील क्षेत्र के तरसौरा गांव में हुए भीषण अग्निकांड के बाद शनिवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचीं। उन्होंने आग से प्रभावित परिवारों का हालचाल जाना, उनका दुख बांटा और आर्थिक सहायता के साथ राहत सामग्री वितरित की। विधायक ने प्रशासन से घटना की गंभीरता से जांच कराकर पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग भी की है बीते दिनों तरसौरा गांव में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों घर इसकी चपेट में आ गए। आग लगने से कई परिवारों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। लोगों के कपड़े,अनाज, बर्तन और जरूरी सामान जल जाने से ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ा।अग्निकांड की सूचना के बाद आज सिराथू विधायक पल्लवी पटेल गांव पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान विधायक ने करीब एक दर्जन प्रभावित परिवारों को राशन सामग्री और आर्थिक सहयोग भी प्रदान  किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें