कौशाम्बी—
आज दिनांक 11.05.2026 को थाना सैनी पर सूचना प्राप्त हुई कि एक लड़की (उम्र लगभग 18 वर्ष), जो बोल नहीं पाती है, सिराथू क्षेत्र में घूम रही है। लड़की से पूछताछ की गई, किन्तु वह कोई जानकारी नहीं दे सकी। तत्पश्चात महिला चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचना दी गई। काफी पूछताछ एवं प्रयास के उपरांत लड़की की पहचान सोनी पुत्री राजेश कुमार कोरी निवासी मो0पुर जीता थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी के रूप में हुई।
इसके बाद परिजनों को दूरभाष के माध्यम से सूचना देकर बुलाया गया। सूचना पर सोनी के पिता राजेश कुमार पुत्र प्यारे निवासी मो0पुर जीता थाना कड़ाधाम जनपद कौशाम्बी थाना उपस्थित हुए। आवश्यक सत्यापन उपरांत लड़की को सकुशल परिजनों को सुपुर्द किया गया।
Author: Up Head Line
Views: 53







