कौशांबी– जनपद में दबंगों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। ताजा मामला कोखराज थाना क्षेत्र के टेढ़ीमोड़ गांव का है, जहां पूर्व प्रधान पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि गांव के ही कुछ दबंगों ने पूर्व प्रधान रामनरेश पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में रामनरेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
वहीं इस मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Up Head Line
Views: 56








