सीमा विस्तार पर मंथन, विकास प्रस्तावों को हरी झंडी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*कौशांबी न्यूज–

नगर पंचायत सभागार में सोमवार को आयोजित बोर्ड बैठक में सीमा विस्तार सहित विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए उन्हें सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन अमर सिंह और अधिशासी अधिकारी (एसडीएम) अरुण कुमार ने की।
बैठक की शुरुआत पिछली बैठक की कार्यवाही पढ़कर सुनाने के साथ हुई। इसके बाद वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। साथ ही नगर पंचायत के सीमा विस्तार और यूनानी अस्पताल की भूमि को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीएम व प्रभारी अधिशासी अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि जनगणना के बाद सीमा विस्तार की मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। चेयरमैन अमर सिंह ने स्पष्ट किया कि यूनानी अस्पताल की भूमि निजी नहीं है और जल्द ही उसका चिन्हांकन कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वहीं, सभासद राजेंद्र सोनकर ने वार्ड संख्या 10 अजमतगंज में अंत्येष्टि स्थल तक इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने की मांग उठाई। इसके अलावा मनौरी-सरायअकिल मार्ग स्थित बाजार में लगे वाटर कूलर की मरम्मत और नगर क्षेत्र में सस्ते गल्ले की दो नई दुकानों के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। सभासदों ने कहा कि मौजूदा दुकानों पर भीड़ से लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। बैठक में गुड्डी देवी, राजू सरोज, हरीलाल पटेल, संजय कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे