*कौशाम्बी–
पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत का असर अब उत्तर प्रदेश के स्थानीय कस्बों में भी दिखने लगा है। इसी क्रम में नगर पंचायत दारानगर कड़ाधाम के अंतर्गत आने वाले देवीगंज बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।भाजपा नेता नीरज साहू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता देवीगंज बाजार में एकत्रित हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश नेतृत्व की नीतियों और तीनों राज्यों में पार्टी के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है।जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं ने जमकर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस दौरान बाजार भारत माता की जय और जय श्री राम के नारों से गुंजायमान रहा।इस अवसर पर संजय पांडेय, उमेश पटेल, ओमप्रकाश मोदनवाल, स्वपन सरकार, घनश्याम अग्रहरि, अवधेश साहू, अजय मिश्रा, संजय मोदनवाल, मनोज मोदनवाल, विनीत पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।








