भारत हत्याकांड : सांसद व सपा नेताओं को गांव जाने से रोका

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी —
करारी थाना क्षेत्र के छोटा अड़हरा गांव में हुए चर्चित भारत हत्याकांड को लेकर सियासत गरमाई हुई है। मंगलवार को सपा सांसद पुष्पेंद्र सरोज समेत अन्य सपाइयों को दिवंगत भारत के परिजनों से मुलाकात करने जाना था। इसकी जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए सभी को रोक दिया। नेताओं को उनके घरों में ही बातचीत करके रोका गया। सांसद ने हाउस अरेस्ट किए जाने की बात कही है। हालांकि, अधिकारियों ने दावा किया है कि उन्हें हाउस अरेस्ट नहीं किया गया। स्थानीय कुछ पदाधिकारियों को नजरबंद किया गया था। इस दौरान गांव के सभी रास्तों पर फोर्स लगा दी गई। आननफानन जोनल दंगा टीम भी वहां भेज दी गई।
छोटा अड़हरा गांव निवासी भारत सिंह पुत्र छोटेलाल की 19 अप्रैल की रात गांव में ही कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पड़ोसी अशोक कुमार पांडेय, उसके बेटे आकाश पांडेय व अंकित पांडेय तथा अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा कायम हुआ था। पुलिस सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर चुकी है। अज्ञात अभियुक्तों के बाबत जानकारी जुटाई जा रही है। नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद मामला ठंडा पड़ गया था। मंगलवार को सियायत तब अचानक गरमा गई, जब सांसद पुष्पेंद्र सरोज समेत अन्य सपा नेताओं ने दिवंगत भारत के परिजनों से घर जाकर मुलाकात करने की घोषणा कर दी। इसकी जानकारी होते ही पुलिस एक्शन मोड पर आ गई। डीएसपी चायल अभिषेक सिंह ने सांसद से उनके प्रीतम नगर (प्रयागराज) स्थित आवास पर जाकर बातचीत की। फिर, छोटा अड़हरा नहीं जाने की शर्त पर ही दूसरे कार्यक्रमों में जाने दिया। पार्टी जिलाध्यक्ष दयाशंकर सिंह, मंझनपुर विधायक प्रतिनिधि परवेज अंसारी, मंझनपुर विस क्षेत्र अध्यक्ष मान सिंह पटेल, पार्टी नेता भोलानाथ सरोज आदि को भी उनके घरों में ही रोक दिया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे