10 वी की जिला टॉपर का श्री मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर, गौसपुर में हुआ सम्मान

 

शिशु मंदिर की बुनियादी शिक्षा का भी मेरी सफलता में महत्वपूर्ण योगदान – साक्षी

 

कौशांबी — जिले की यूपी बोर्ड की दसवीं की टॉपर व प्रदेश सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाली साक्षी मिश्रा का सम्मान श्री मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर गौसपुर के प्रबंधक व गुरुजनों के द्वारा किया किया गया।
दसवीं की जिला टॉपर साक्षी मिश्रा शुक्रवार को अपने
बाबा गया प्रसाद मिश्र के साथ विद्यालय पहुंची साक्षी। स्कूल में जिला टॉपर का सम्मान किया गया। मिश्रा ने प्रार्थना सभा में छात्रों को संबोधित करते हुए बताया कि उसकी शुरुआती पढ़ाई कक्षा शिशु से अष्टम तक सरस्वती शिशु मंदिर गौसपुर नवांवा से हुई। साक्षी ने कहा आज मैं भले ही जिला टॉपर बन रहा गई हूं लेकिन इन सबमें मेरी प्राथमिक शिक्षा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा साक्षी ने यह भी बताया कि कक्षा आठवीं तक की प्रारंभिक शिक्षा पूर्ण करने के पश्चात धर्मा देवी इंटर कॉलेज, केन कनवार जाने की प्रेरणा शिशु मंदिर से ही प्राप्त हुई थी
साक्षी मिश्रा ने धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रामकिरण त्रिपाठी व शिक्षकों का भी आभार जताया। साक्षी ने अपने छोटे भैया बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप सभी मन लगाकर खूब अच्छे से पढ़ाई करिए । शिशु मंदिर के गुरुजन भैया बहिनों को बेहद लगन के साथ अनुशासनात्मक माहौल में तैयार करते हैं आप भी आगे चलकर के मेरी तरह जनपद का नाम रोशन करें। विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है कि यहां के बच्चे निरंतर अपनी मेधा के बल पर जनपद व प्रदेश स्तर पर अपना स्थान बना रहे हैं। उन्होंने इतनी मेहनत के साथ आगे की तैयारी करवाने के लिए धर्मा देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व शिक्षक गण को भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। विद्यालय के सहव्यवस्थापक अनूप कुमार ने साक्षी को आगे की पढ़ाई में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा की हम साक्षी के आगे सिविल सेवा की तैयारी के लिए भी पूरी जिम्मेदारी का निर्वाह करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। साक्षी को पढ़ाई में जहां कहीं भी जिस भी तरह की आवश्यकता होगी हम उसके साथ खड़े रहेंगे। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार,आचार्य दिलीप कुमार सेन, सोनाली तिवारी रेखा मैम, कोमल मैम, कल्पना मैम, प्रिया मैम, अभिभावक गण व विद्यालय परिवार के बच्चे उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More