भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर बाबा साहेब की कीर्ति और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य किया

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी—

विधानसभा मंझनपुर के ब्लॉक सभागार मंझनपुर में बाबासाहेब सम्मान अभियान की विधानसभा स्तरीय संगोष्ठी को मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष प्रतापगढ़ हरिओम मिश्रा ने जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित किया।

मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का नाम हम सभी आदर के साथ लेते हैं और उनके विचारों को सदैव अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब देश के प्रथम कानून मंत्री रहे और उनके द्वारा निर्मित संविधान का हम सभी निष्ठापूर्वक पालन करते हैं। भारतरत्न बाबासाहेब भारतीय सामाजिक राजनीतिक आंदोलन के एक ऐसे पुरोधा रहे हैं,जिन्होंने जीवनपर्यंत समाज आखिरी पायदान पर संघर्षरत व्यक्तियों की बेहतरी के लिए कार्य किया ऐसी तमाम बातों को बताया इसी क्रम में जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने बाबासाहेब के जीवन संघर्ष और भारतीय संविधान के महत्व के बारे में अपनी जानकारी को साझा करते हुए कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर जी का व्यक्तित्व और कृतित्व इतना व्यापक है कि उनके बारे में जितना कहा जाए वह कम ही है,देश की आजादी से पहले भी बाबासाहेब की महत्वपूर्ण भूमिका रही और आजादी के आजादी के बाद भी उन्होंने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दिया बाबासाहेब एक महान विधिवेत्ता,समाज सुधारक,प्रख्यात प्रोफेसर,समाजशास्त्री और भारतीय संविधान के निर्माता थे। बाबासाहेब एक समाज चाहते थे जिसमें वर्ण और जाति का आधार नहीं बल्कि समता व मानवीय गरिमा सर्वोपरि हो और समाज में जन्म वंश और लिंग के आधार पर किसी प्रकार के भेदभाव की कोई गुंजाइश न हो।भारतीय जनता पार्टी ने देश ही नहीं,बल्कि विश्व स्तर पर बाबा साहेब की कीर्ति और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उनके विचारों को वैश्विक पहचान मिली है। ऐसी तमाम जानकारी को साझा किया इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक व जिला उपाध्यक्ष संजय जायसवाल, निवर्तमान विधायक मंझनपुर लाल बहादुर,नगर पालिका अध्यक्ष मंझनपुर वीरेंद्र सरोज फौजी,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र पटेल,ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मंझनपुर हुबलाल दिवाकर,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा नीतू कनौजिया,सुरेश नागर चौधरी सहित सम्मानित पार्टी पदाधिकारीगण,जनप्रतिनिधिगण,कार्यकतागण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे