सदगुरु पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में रचा उत्कृष्ट कीर्तिमान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकूट–

परम पूज्य गुरुदेव श्री रणछोड़दास जी महाराज की पावन प्रेरणा से सदगुरु शिक्षा समिति जानकीकुंड के अंतर्गत संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त सदगुरु पब्लिक हायर सेकेण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है । इस वर्ष कुल 138 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 93 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 37 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा 6 विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी में सफलता प्राप्त कर उत्कृष्ट परिणाम प्रस्तुत किया।

विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने उच्च अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। कक्षा में प्रथम स्थान आरिफ अली पुत्र  शहमत खान ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर हासिल किया। द्वितीय स्थान पर आशुतोष तिवारी पुत्र  शिव सलोने तिवारी 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ रहे। शची मिश्रा पुत्री  कृष्ण मोहन मिश्रा एवं श्लोक शर्मा पुत्र  राजकुमार शर्मा ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। चतुर्थ स्थान तनिष्क पुत्र  मनोज कुमार ने 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ तथा पंचम स्थान श्रुति पांडेय पुत्री मानेन्द्र पांडेय ने 93.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अर्जित किया।

इस वर्ष की एक विशेष उपलब्धि के रूप में विद्यालय के दो विद्यार्थियों ने पूर्णांक प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। तनिष्क गुप्ता ने आईटी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, वहीं श्लोक शर्मा ने स्टैंडर्ड गणित विषय में 100 में से 100 अंक अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा  उषा बी. जैन एवं प्रबंध ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। साथ ही उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया एवं प्राचार्य राकेश तिवारी एवं उप प्राचार्य अंजनि भटनागर सह सभी शिक्षकों को उनके मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे