मेडिकल कॉलेज कौशांबी मे ‘नारी शक्ति वंदन’ कार्यक्रम का शानदार आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय कौशाम्बी में दिनांक 16 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक “शक्ति वंदन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महिला सम्मान, सुरक्षा, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसका मुख्य लक्ष्य समाज में महिलाओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डा0 हरिओम कुमार सिंह द्वारा किया गया एवं अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक सामाजिक आवश्यकता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने उपस्थित संकाय सदस्यों, चिकित्सा कर्मियों व विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें महिला स्वास्थ्य से संबंधित विशेष व्याख्यान, जैसे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, एनीमिया, मानसिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर जागरूकता सत्र शामिल रहे। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा छात्र-छात्राओं को महिला स्वास्थ्य, सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थियों द्वारा सेमीनार, नुक्कड़ नाटक, एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं एवं कालेज परिसर में रैली का आयोजन किया गया, जिनका मुख्य विषय “नारी सम्मान एवं सशक्तिकरण” रहा। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों एवं लैंगिक असमानता के विरुद्ध संदेश देने का प्रयास किया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य  ने सभी प्रतिभागियों, एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में जागरूकता लाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी महाविद्यालय द्वारा ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।
कार्यक्रम में संकाय सदस्य, कर्मचारी एवं महाविद्यालय में अध्यनरत एम0बी0बी0एस0 प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के छात्र- छात्राये उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे