सकिपा ने मनाई पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. छोटेलाल यादव की 16 वी पुण्यतिथि

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

किसानो, गरीबों एवं जन जन से जुड़े जमीनी नेता थे छोटेलाल यादव….. अजय सोनी

कौशाम्बी–

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में शुक्रवार 17 अप्रैल को सिराथू ब्लॉक के ग्राम बाले का पुरवा में पूर्व सिंचाई मंत्री स्व. छोटेलाल यादव (बाबू जी) की 16 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी समेत कई लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर उन्हे नमन किया। साथ ही छोटेलाल यादव (बाबू जी) अमर रहें…. अमर रहें…. के नारे लगाए। इस अवसर पर उनके सामाजिक और राजनीतिक कृतित्व एवं व्यक्तित्व को लेकर लोगों ने परिचर्चा की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सकिपा नेता अजय सोनी ने बताया कि 17 अप्रैल साल 2010 को बाबू जी का निधन हुआ था। आगे कहा कि पूर्व मंत्री छोटेलाल यादव (बाबू जी) किसानो, गरीबों एवं जन जन से जुड़े जमीनी नेता थे। उनका सारा जीवन सादगी से भरा और पारदर्शी था। आगे कहा कि बाबू जी लोकतंत्र के सजग प्रहरी थे। बाबू जी गांव, गरीब, किसान, नवजवान की आवाज उठाने वाले और लोगो के हित मे कार्य करने वाले नेता थे। उन्होंने अपने कार्यकाल में नहरों में पानी की लगातार जलापूर्ति कराई। तमाम लोगों को बिना किसी रिश्वत के सरकारी नौकरी दिलाई। सिराथू में रेल रोको आंदोलन ने उनकी क्रांतिकारी छवि को पूरे देश मे पहचान दिलाई। इसी के साथ अजय सोनी ने कहा कि ऐसे महान नेता को हम नमन करते हैं और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर मंत्री के सुपुत्र मुन्ना लाल यादव, ब्रजेश यादव, भगवानदास वर्मा, अंकित यादव आदि मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

दशहरा मेला सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने किया तमाम लोगों को सम्मानित सभी के सहयोग और समर्थन से दशहरा मेला शांतिपूर्वक हुआ संपन्न…. अजय सोनी श्रीसीताराम रामलीला एवं दशहरा मेला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में शुक्रवार और शनिवार को सिराथू ब्लॉक के उदहिन बुजुर्ग चौराहे पर आयोजित हुए दो दिवसीय रात्रिकालीन दशहरा मेला के सकुशल संपन्न होने पर मेला कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने तमाम लोगों को माल्यार्पण कर और दिवाली की मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और सभी का धन्यवाद, आभार जताया। रविवार को मेला प्रांगण पर आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी ने चौकी इंचार्ज उदहिन खुर्द ऋतु वर्मा, प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में सम्मानित हुए जिले के प्रगतिशील किसान सुभाष चंद्र सिंह, अभी हाल ही मे जवई गांव की सड़क निर्माण प्रकरण में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खासे चर्चित और लोकप्रिय हुए जवई निवासी जीतेंद्र कुमार मौर्य, प्रसिद्ध पत्रकार ओम प्रकाश सिंह, मो तालिब और मेला कमेटी संरक्षक श्री श्रीचंद्र केसरवानी, डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, विनीत केसरवानी, विनय केसरवानी, साउंड सिस्टम संयोजक ननका पाल, कमेटी के सोनू केसरवानी आदि को मल्यार्पण कर सम्मानित किया और दिवाली की मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर मौजूद रहे लोगो द्वारा कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी को भी माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि मेला के सकुशल संपन्न होने पर सभी का बराबर सहयोग और समर्थन मिला है। अजय सोनी ने कहा कि मैं सभी का धन्यवाद आभार प्रकट करता हूं और सभी को दीपावली पर्व की बधाई देता हूं। इस अवसर पर राजू केसरवानी, अंकित मौर्य, घनश्याम केसरवानी, राकेश वर्मा, नरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे